गजब:कौशाम्बी जिला जेल से कोरोना काल के दौरान पैरोल पर छोड़े गए दो कैदी अभी भी फरार,यूपी में 500 से अधिक कैदी नही पहुंचे जेल

कौशाम्बी,

गजब:कौशाम्बी जिला जेल से कोरोना काल के दौरान पैरोल पर छोड़े गए दो कैदी अभी भी फरार,यूपी में 500 से अधिक कैदी नही पहुंचे जेल,

यूपी में कोरोना काल के दौरान जेलों से छोड़े गए कैदी वापस जेल नहीं आए। प्रदेश में लगभग 500 से अधिक कैदी ऐसे हैं, जो कि अभी तक फरार है, इनमें कौशाम्बी जिले जेल के 02 कैदी भी शामिल हैं। अब सभी कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के अफसरों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना काल में जेलों में महामारी न फैले इसके लिए शासन के आदेश पर बड़ी संख्या में बंदियों/कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था, जिसमें सजायाफ्ता कैदी भी शामिल थे। कौशाम्बी जिला के प्रभारी अधीक्षक भूपेश सिंह ने बताया कि जिला जेल से साल 2020 और साल 2021 में कुल 19 कैदियों को पैरोल पर रिहा गया था। छोड़े गए कैदियों में से 17 बंदी वापस जेल में दाखिल हो गए थे। लेकिन दो कैदी अभी तक फरार चल रहे हैं।
यह दोनो कैदी प्रयागराज जनपद के रहने वाले हैं,जिन्हे सराय अकिल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के जरिए जेल भेजा था,जिसमे सुमन देवी जोकि प्रीतम नगर धूमनगंज प्रयागराज की है जो 13/11/20 को छोड़ी गई थी लेकिन वापस नही लौटी,वही विनोद शर्मा पुत्र केदारनाथ है जोकि गंगा गंज खुल्दाबाद प्रयागराज के है।यह दोनो कैदी अभी नही लौटे है,जिन्हे बुलाने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन वह दोनो अभी तक नही लौटे है।

कुल मिलाकर प्रदेश भर की जेलों से पैरोल पर छूटे लगभग 500 से अधिक कैदी अभी भी फरार चल रहे हैं। डीजी जेल आनंद कुमार ने सभी फरार कैदियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor