कौशाम्बी,
पेड़ की ऊंचाई पर चढ़कर गंगा में कूद रहे युवक,गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में दहशत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा किनारे रहने वाले स्थानीय युवकों द्वारा गंगा नदी में पेड़ की ऊंचाई पर चढ़कर छलांग लगाने से गंगा स्नान करने वालो में दहशत का माहौल है,युवक पेड़ पर चढ़कर लगातार गंगा नदी में छलांग लगा रहे है,वही पेड़ के नीचे गंगा में स्नान करने वाले बुजुर्ग और महिलाएं तेज आवाज के साथ कूदने वालो से दहशत में है
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन गंगा स्नान घाट का है जहा स्थानीय युवक पेड़ पर चढ़कर काफी ऊंचाई से गंगा में छलांग लगा रहे थे, युवकों का गंगा में छलांग लगाते हुए लाइव वीडियो वायरल हो रहा है,गंगा घाट पर शिकायत के बाद पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक पेड़ से उतारे गए और सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया








