रोडवेज बस और सवारियों से भरे ई रिक्शा में हुई टक्कर,टक्कर के बाद सवारिया सड़क पर गिरी

कौशाम्बी,

रोडवेज बस और सवारियों से भरे ई रिक्शा में हुई टक्कर,टक्कर के बाद सवारिया सड़क पर गिरी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रोडवेज बस और सवारियों से भरे ई रिक्शा में जबरदस्त टक्कर हो गई,टक्कर लगते ही ई रिक्शा में बैठी महिलाए और अन्य छिटककर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए,वही एक महिला को गंभीर चोट आई है और वह सड़क पर ही तड़प रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा।

घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा की है जहा सोमवार को तमाम श्रद्धालु ब्रह्म देव के दर्शन को जाते है,कुछ महिलाए ई रिक्शा से सेलरहा दर्शन के लिए जा रही थी तभी अचानक रोडवेज बस से टक्कर हो गई,टक्कर में जय महिलाए घायल हो गई है,जिनमे से एक महिला की हालत ज्यादा नाजुक है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor