कौशाम्बी,
ताजिया निकालने के लिए पीपल के पेड़ की डाल को काटने को लेकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मुरतगंज कशिया पूरब में ताजिया निकालने को लेकर प्रत्येक वर्ष कोई न कोई मामला तूल पकड़ता है जिसके लिए प्रशासन को समस्याएं खड़ी हो जाती है,इस वर्ष भी ताजिया को निकालने के लिए पीपल के पेड़ की डाल पुलिस द्वारा कटवा दी गई,इसकी जानकारी जैसे ही विहिप कार्यकर्ताओ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह कशिया पहुंचा गए और बैठक की।
बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक जायसवाल के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगो ने एक बैठक की,बैठक में ( बरम बाबा) पीपल के पेड़ की डाल को पुलिस द्वारा कटवाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।विहिप और बजरंग दल के लोगो के गांव पहुंचने की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और कार्यकर्ताओ को मनाने में जुटी हुई है।








