कौशाम्बी,
खतरे में BJP जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी,अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम से मिले 20 सदस्य,19 अगस्त को डीएम के सामने होगा फ्लोर टेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सदस्यो ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम को 26 जुलाई को पत्र सौंपा था,जिसके सापेक्ष डीएम सुजीत कुमार ने हस्ताक्षर मिलान के लिए 2 अगस्त की तारीख दी थी,जिसपर आज 26 में से 20 सदस्यो ने डीएम से मिलकर हस्ताक्षर का मिलान करा लिया गया,जिसके बाद डीएम ने उन्हें 19 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव के लिए समय दिया है।
डीएम सुजीत कुमार ने बताया की जिला पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज 20 सदस्यो ने 26 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र सौंपा था,जिसपर आज सभी सदस्यों के हस्ताक्षर का मिलान करा लिया गया है,सभी सदस्यों को 19 अगस्त को अविश्वास के लिए समय दिया गया है।








