नगर पालिका भरवारी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कम वेतन मिलने से आक्रोश,ईओ ने कहा शासन द्वारा निर्धारित दिया गया वेतन

कौशाम्बी,

नगर पालिका भरवारी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कम वेतन मिलने से आक्रोश,ईओ ने कहा शासन द्वारा निर्धारित दिया गया वेतन,

यूपी के कौशाम्बी जिले की नगर पालिका परिषद भरवारी अपने नए कारनामे से एक बार फिर सुर्खियों में है,नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्षा कविता पासी ने अपने पहले हस्ताक्षर से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अपने कार्यकाल का पहला वेतन दिया तो।कर्मचारी खुश हो गए कि अब सभी को बढ़ा हुआ वेतन निरंतर मिलेगा,लेकिन इस बार जब कर्मचारियों का वेतन आया तो सभी के चेहरे पर खुशी तो नही पर आक्रोश खूब दिखाई पड़ा,जिसके बाद कर्मचारियों ने अपने पहले वाले वेतन से ही संतुष्टि जताई कि ज्यादा नहीं दे तो कम वेतन भी न दिया जाए।

नगर पालिका परिषद भरवारी में लगभग 300 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्य करते है,वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल के पूर्व इन सभी कर्मचारियों को लगभग 10500 प्रत्येक माह वेतन मिलता था,नई अध्यक्ष आई तो उन्होंने सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 15 हजार रुपए वेतन का भुगतान किया तो सभी कर्मचारियों ने अध्यक्ष की जय जय कार की,लेकिन दूसरे महीने का वेतन कर्मचारियों को पूर्व से काफी कम मिला तो सभी के चेहरे से खुशी उड़ गई,हालांकि ईओ ने सभी कर्मचारियों को शासन के द्वारा निर्धारित वेतन दिए जाने की बात कही है।

नगर पालिका परिषद भरवारी के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को इस बार लगभग 9 हजार रुपए ही भुगतान किया गया तो कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला,जानकारी मिली कि कई कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है।जिसके बाद कर्मचारियों को संतुष्ट करने का काम अन्य कर्मचारी और अधिकारी करने का प्रयास कर रहे है,लेकिन कम वेतन भुगतान किए जाने को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है।

वही इस संबंध में ईओ सुनील मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक कौन कैसे वेतन दे रहा था हमे जानकारी नहीं है,लेकिन हम शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम मजदूरी का भुगतान कर्मचारियों को कर रहे है उन्होंने बताया कि शासन ने कर्मचारियों को तीन कैटेगरी में बांटा है,कुशल,अर्धकुशल और अकुशल।शासन ने कुशल कर्मचारी को 478 रुपए प्रतिदिन,अर्धकुशल कर्मचारी को 427 रुपए प्रतिदिन और अकुशल कर्मचारी की 388 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी निर्धारित कर रखी है।

ईओ ने बताया कि शासन प्रत्येक कर्मचारी को महीने में चार अवकाश देता है जिसके बाद सभी कर्मचारियों को 26 दिन का वेतन ही देने का प्रावधान है,वही ईओ ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी 26 दिन से अधिक कार्य करता है तो उसे पूरे कार्य का भुगतान दिया जाता है।कर्मचारियों में वेतन के प्रति आक्रोश पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुसार वेतन दिया गया है,जिन्हे कोई भी जानकारी चाहिए वह उनसे स्वयं आकर जानकारी कर सकता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor