कौशाम्बी की ADJ कोर्ट ने 6 गांजा तस्करो को सुनाई 13-13 साल की सश्रम कारावास की सजा,एक-एक लाख का लगाया अर्थदंड,

कौशाम्बी,

ADJ कोर्ट ने 6 गांजा तस्करो को सुनाई 13-13 साल की सश्रम कारावास की सजा,एक-एक लाख का लगाया अर्थदंड,

यूपी के कौशाम्बी जिले में लगातार हो रही गांजा तस्करी को लेकर शासन के सख्त आदेश के बाद पुलिस ने कई गांजा तस्करो को पकड़कर जेल भेजा है वही कई गांजा तस्करो की संपत्तियों को भी कुर्क किया है।पुलिस ने न्यायालय से साक्ष्य के आधार पर कई को सजा दिलाने का भी काम किया है।

इसी क्रम में कौशाम्बी जनपद न्यायालय की अपर जिला जज (द्वितीय) आभा पाल ने शनिवार को कोखराज थाना क्षेत्र में पकड़े गए 6 गांजा तस्करों को 13-13 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और तस्करों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

कोखराज थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 में एनसीबी की टीम की मौजूदगी में पुलिस ने छापा मारकर दो कार से दो कुंतल 20 किलो गांजा बरामद किया था। भारी मात्रा में गांजा बरामद करने के बाद पुलिस ने गांजा तस्कर चंदन सिंह, कृष्ण कुमार, शशिकांत, शिव सागर, हरेंद्र बहादुर और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश कराने के बाद जेल भेज दिया था।

शनिवार को इस मामले की अपर जिला जज द्वितीय आभा पाल की अदालत में सुनवाई हुई। एडीजीसी अनिरूद्ध मिश्रा ने गवाहों को परीक्षित कराया।अपर जिला जज ने उभय पक्षों को सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। आरोप साबित होने पर छह आरोपितों को 13-13 साल की सश्रम सजा सुनाई, साथ ही एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया।जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor