कौशाम्बी,
पंखा बनाते समय करंट लगने से युवक की मौत,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पंखा बनाते समय करंट लग गया, करंट लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया,युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई,युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा गया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के छिकतपुर गांव की है,जहा राकेश सरोज पुत्र राम लौटन उम्र लगभग 32 साल घर पर पंखा चलाने के लिए तार लगा रहा था तभी अचानक उसे करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गया,परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहा उसकी मौत हो गई।राकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है,घटना ले सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








