डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को दी बधाई

उत्तर प्रदेश,

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर देशवासियों व इसरो को दी बधाई,

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी,)

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसरो के तीसरे चन्द्र मिशन, चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर समस्त देश व प्रदेशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।डिप्टी सीएम ने कहा कि यह हम सबके के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अवसर है। देशवासियों ने चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग को राष्ट्रीय पर्व की भांति गर्व व उत्साह के साथ मनाया।भारत ने नया इतिहास रच दिया। यह नये भारत का सूर्याेदय है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor