एडीजी के आदेश पर गांव में बनाया गया अस्थाई थाना,एक निरीक्षक,11 उप निरीक्षक,60 कांस्टेबल हुए तैनात

कौशाम्बी,

एडीजी के आदेश पर गांव में बनाया गया अस्थाई थाना,एक निरीक्षक,11 उप निरीक्षक,60 कांस्टेबल हुए तैनात,

यूपी के कौशाम्बी जिले में संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए ट्रिपल मर्डर मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन के आदेश पर गांव में अस्थाई थाना स्थापित किया गया है।

इस थाना में विभिन्न थाना क्षेत्र में तैनात एक निरीक्षक,11 उप निरीक्षक और 60 कांस्टेबल,महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की तैनाती की गई है।यह अस्थाई थाना तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है और इस थाना में तैनात सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद है जो सारी रात और दिन भर अपनी ड्यूटी करेंगे,जिससे गांव और आस पास के क्षेत्र में कोई लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor