कौशाम्बी,
कौशाम्बी ट्रिपल मर्डर मामला अपडेट.सुहेलदेव भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने किया हाइवे जाम,पुलिस के मनाने पर जाम किया समाप्त
यूपी के कौशाम्बी जिले में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सुहेलदेव भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी ने पीड़ित परिवार से मिलकर इनका साथ देने और न्याय दिलाने एकी बात कही।
पुलिस और प्रशासन से मदद की अपील करते हुए योगेश पासी ने पीड़ित परिवार के साथ महंगाब के पास नेशनल हाइवे पर पहुंचकर सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ जाम कर दिया,हाइवे जाम की सूचना पर एएसपी समर बहादुर सहित PAC और पुलिस के जवान पहुंचे और किसी प्रकार समझा बुझाकर जाम और प्रदर्शन को समाप्त कराया।
सुहेलदेव भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में न्याय के लिए भी सड़क पर उतरना पड़ा रहा है,उनकी आर्मी पासी समाज को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
वही मृतका एक बहन ने कहा कि जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्यवाई नही होती वहा शांत नही बैठेंगे।








