कौशाम्बी,
ट्रिपल मर्डर कांड के बाद तोड़ फोड़,आगजनी मामले में विपक्षी की तरफ से भी 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,
यूपी के कौशाम्बी जिले में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर कांड के बाद हुई तोड़ फोड़ और आगजनी मामले में विपक्षी की तरफ से भी 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
15 सितंबर को सोते समय ससुर होरी लाल,उसकी बेटी ब्रिज कली और दामाद शिवसरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,हत्या के बाद गांव में दर्जनों घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी,तोड़फोड़ और आगजनी के बाद गांव के ही 8 लोगो पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था,जिसके बाद गांव के लोग अपने अपने घर छोड़कर फरार हो गए थे।कुछ घरों के लोग भय के चलते घर छोड़कर फरार हो गए थे,आजगनी और तोड़फोड़ मामले की शिकायत गांव के ही राम सिंह ने पुलिस से की है।
राम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बलवा सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 30 से 40 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।अज्ञात बलवाइयों पर मामला दर्ज होते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है।








