कौशाम्बी,
कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,पूरामुफ्ती में जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपाइयों ने किया स्वागत,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी पहुंचे है,प्रयागराज कौशाम्बी बार्डर पूरामुफ्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं शासकीय अधिवक्ता पुनीत मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा नेताओं एवम कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया,इस दौरान नगर पालिका भरवारी अध्यक्ष कविता पासी,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रिंकू मौर्या,अजय मौर्या राहुल कुशवाहा,हर्ष केसरवानी समेत सैकड़ो भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।