कौशाम्बी,
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा एक अप्रैल 2023 से किसानों के नलकूप कनेक्शन का सरकार भरेगी बिजली का बिल,
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर कौशाम्बी पहुंचे,इस दौरान विभागीय समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता की,प्रेस वार्ता में डिप्टी सीएम ने बताया कि एक अप्रैल 2023 से किसानों के नलकूप का बिजली का बिल सरकार भरेगी,उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है।
उन्होंने किसानों की बिजली के बिल की समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया,डिप्टी सीएम ने कहा कि बहुत सारे JE,AE आदि बिजली विभाग के कर्मचारियों की शिकायत मिल रही है,ऐसे बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जनता को परेशान करने का काम कर रहे है,वह सुधार जय अन्यथा उन पर जल्द ही कार्यवाई की जायेगी।








