कौशाम्बी
पारिवारिक कलह के चलते फांसी के फंदे से झूलकर अधेड़ किसान ने की आत्महत्या,पत्नी के मायके चले जाने से था परेशान,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ किसान ने अपन घर पर कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,सुबह लोगो ने देखा तो हड़कंप मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के रसूलपुर गिरसा का है जहा के भैय्यन पुत्र विश्वनाथ उम्र लगभग 52 वर्ष को कोई भी बच्चे नही थे,पत्नी मायके चली गई थी,जिससे वह परेशान रहता था,इसी दौरान रविवार की रात में वह अपने घर का दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे से लटक गया और उसकी मौत हो गई।पत्नी को सूचना मिली तो वह भी रोते बिलखते पहुंची।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना क्षेत्र की सिंघिया चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








