कौशाम्बी,
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक,
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के ट्रांसफर पर 05 जनवरी 2024 तक शासन द्वारा रोक लगा दी गई है।
जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि आलेख्य प्रकाशन दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से अंतिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी 2024 तक ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी गई है।








