साल का दूसरा सूर्यग्रहण आज,लगभग 6 घंटे तक रहेगा सूर्यग्रहण,देखे क्या और किस पर पड़ेगा प्रभाव

राष्ट्रीय,

साल का दूसरा सूर्यग्रहण आज,लगभग 6 घंटे तक रहेगा सूर्यग्रहण,देखे क्या और किस पर पड़ेगा प्रभाव,

आज 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट पर साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा और मध्य रात्रि 02:25 पर समाप्त होगा। इस ग्रहण को लेकर लोगों में तरह-तरह के विचार आ रहे हैं। यहां हम बता रहे हैं कि आज लगने वाले सूर्य ग्रहण के सूतक काल के विचार, गर्भवती महिलाएं क्या करें और भारत में यह ग्रहण दिखेगा, इस ग्रहण का किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

हालांकि इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन ग्रहण के समय प्रेगनेंट महिलाओं को कुछ चीजों का पालन करना चाहिए। ग्रहण के दौरान घर के बाहर नहीं जाना चाहिए, किसी भी तरह से ग्रहण की छाया से खुद को दूर रखें। इस दिन प्रेगनेंट महिलाओं को न सूर्य के सामने जाना चाहिए और न ही इसके दर्शन करने चाहिए, इसकी किरणें आपको नुकसान कर सकती हैं। ग्रहण के समय भोजन भी नहीं किया जाता है, इस समय भगवान का जाप करना चाहिए और पेट पर गेरु आदि लगाकर रखा चाहिए। इस समय सब्जी आदि नहीं काटनी चाहिए और तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दवाई और पानी लेने पर इस समय में कोई रोक नहीं है।

भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष एस्ट्रो केसी पांडेय (काशी वाले) ने बताया कि सूर्य ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं है। इसलिए कोई सूतक नहीं है। पंडित कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि अमावस्या पर अपनो पितरों का निसंकोच तर्पण करें।

अब इस ग्रहण की राशि पर प्रभाव के बारे में बात कर लेते हैं तो  यह सूर्यग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लग रहा है। यह सूर्यग्रहण वलयाकार यानी जिस भी देश में दिखेगा रिंग ऑफ फायर की तरह दिखाई देगा। यह ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है। इसलिए इस ग्रहण काल में कुछ राशियों को थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है, ग्रहण की अवधि में मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लिए ग्रहण थोड़ी विपरीत प्रभाव लेकर आ रहा है। इसके अलावा की राशियों के लिए ग्रहण ठीक रहेगा।

दरअसल सूर्य ग्रहण का सूर्य और राहु से संबंध होता है और चंद्र ग्रहण का चंद्रमा और राहु से संबंध होता है। इसलिए इन दोनों ग्रहणों में दोनों से जुड़ी चीजों का दान करते हैं। मसलन चंद्र ग्रहण हो तो चंद्रमा से जुड़ी सफेद चीजें, चावल, सफेद मिठाई, चीनी आदि चीजों का दान करना चाहिए और अगर सूर्य ग्रहण हो तो इसके होने से सूर्य से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए, जैसे गेंहू, गुड़ और तांबा किसी को दान में देना चाहिए। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के होने से पितृदोष लगता है। इसलिए सूर्य पितृदोष कई पीढ़ियों तक प्रभावित कर सकता है। अगर कुंडली में सूर्य और राहु और सूर्य ग्रहण के दोषों को माना जाए तो इससे कई प्रकार की समस्याएं जीवन में आने लगती हैं सूर्य ग्रहण पर राशि के अनुसार उपाय जरूर करने चाहिए।

अब आपको बता दें कि धार्मिकदृष्टि से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का खासा महत्व माना जाता है। इसमें सबसे पहले ग्रहण के सूतक काल पर विचार किया जाता है। सूतक काल वह काल होता है, जो ग्रहण से 12 घंटे या 9 घंटे पहले लगता है। इस काल में मांगलिक कार्य, पूजा पाठ नहीं होता है। मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं। बस भगवान के नाम का जाप किया जाता है। इस बार के ग्रहण बात करें तो भारत देश में नहीं देखा जाएगा जिसके कारण ग्रहण के सूतक भारत में मान्य नहीं होंगे। आपको बता दें कि सूतक काल में सोना हीं चाहिए और न ही मंदिर में प्रवेश करना चाहिए।

आज लगने वाला यह सूर्यग्रहण भारत के अलावा टेक्सास से शुरू होकर मेक्सिको के साथ ही मध्य अमेरिका, कोलंबिया और ब्राजील के कुछ हिस्सों से होकर गुजरता हुआ अलास्का और अर्जेंटीना, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास तक दिखाई देगा।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor