बंजर जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद,पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में दफन हुआ शव

कौशाम्बी,

बंजर जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद,पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में दफन हुआ शव,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बंजर जमीन पर शव दफ़नाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया,विवाद बढ़ता देख भारी मात्रा में सीओ के साथ पुलिस फोर्स पहुंच गई,बंजर भूमि पर सैकड़ो महिलाओ पुरुष ने शव को जबरन दफनाया,महिलाओं ने राजस्वकर्मियों पुलिस की मौजूदगी में शव को दफनाया,राजस्वकर्मियों के मना करने के बाद भी लोग नही माने और शव को जबरन दफना दिया गया।

वही क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है,पुलिस ने 01 नामजद, 50 अज्ञात महिला, 50 अज्ञात पुरुष पर केस दर्ज किया है।मामला दर्ज होने के बाद उपद्रवी लोग घर छोड़कर फरार हो गए है।

मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के औरैनी गांव का है जहा श्रवण कुमार पुत्र पियारे की मौत हो गई जिसके शव दफनाने के लिए लोग गांव की बंजर जमीन पर आए और शव को दफनाने लगे तो वहा रह रहे लोगो ने इसका विरोध किया ,शव दफनाने का विरोध करने पर दोनो पक्षों में जमकर विवाद हुआ,जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी,विवाद की सूचना पर सिराथू सीओ अवधेश विश्वकर्मा भारी मात्रा में फोर्स लेकर पहुंचे और लोगो को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली,जिसके बाद महिलाए आगे आई और शव को जबरन दफना दिया।

क्षेत्रीय लेखपाल रामकृष्ण यादव की तहरीर पर मृतक के पुत्र शेर सिंह यादव ,50 अज्ञात महिलाओ एवम 50 अज्ञात पुरुषो के खिलाफ थाने पर तहरीर दी,पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर उक्त लोगो पर मामला दर्ज कर लिया है।सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि शव को जबरन बंजर जमीन पर दफनाने को लेकर विवाद हुआ था,जिसका सकुशल अंतिम संस्कार करा दिया गया है,आगे की विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor