उत्तर प्रदेश,
इटावा में फिर हुआ एक और ट्रेन हादसा,दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में लग गई आग,कई यात्री झुलसे,
यूपी के इटावा में एक और बड़ा ट्रेन हादसा हो गया,24 घंटे में एक दूसरा बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है,इस बार दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली ट्रेन में आग लग गई,ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया,इस हादसे ने कई यात्री झुलसकर घायल हुए बताए जा रहे है,हादसे में झुलसे 11 यात्रियों को सैफई PGI लखनऊ रेफर किया गया है,वही 8 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के मैनपुरी फाटक के पास आउटर की है जहा दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के S – 6 कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया,एक घण्टे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।जिसके बाद ट्रेन को गन्तव्य के लिये रवाना किया गया।हादसे में कई यात्री झुलसकर और कूदने के चक्कर में घायल हुए है जिनका इलाज सैफई और PGI लखनऊ में हो रहा है।








