कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी में हाउस टैक्स की नोटिस को लेकर बवाल,नोटिस बांट रहे कर्मचारियों को लोगों ने घेरा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में इन दिनों हाउस टैक्स की डिमांड नोटिस नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा भरवारी में निवास कर रहे लोगों को भेजी जा रही है। भरवारी के लोग हैं टैक्स को लेकर बीते कई साल से बिल्कुल अनजान थे,लेकिन बीते सप्ताह से नगर पालिका द्वारा अचानक 20 वर्षों का हाउस टैक्स का नोटिस लोगों को भेजा जाना लोगों में आक्रोश का कारण बनता जा रहा है।
नोटिस पा रहे लोगों का कहना है जब नगर पालिका भरवारी नगर पंचायत थी तो ऐसी कोई कार्यवाही बीते 20 वर्षों में क्यों नही की गयी ? इन 20 वर्षों में न जाने कितने चेयरमैन हुए और तो और नगर पंचायत होने के नाते यहां प्रशासक(एसडीएम) का कार्यकाल भी रहा पर आज तक किसी भी प्रशासनिक अमले ने हाउस टैक्स को लेकर नगर वासियों को कोई जानकारी नही दी, मगर सप्ताह भर से नगर पालिका परिषद भरवारी के जिम्मेदारों द्वारा वर्ष 2003 से वर्ष 2024 का हाउस टैक्स वसूलने का डिमांड नोटिस भेजना कहां तक सही है, जबकि नगर पालिका भरवारी में अभी तक बहुत से लोगों की घरौनी तक नही बनी है।
लोगों का यह भी आरोप है कि नगर पालिका भरवारी 2018 में बनी है और पूर्ण से 2020में प्रकाश में आई है। इसी बात को लेकर मंगलवार को पुरानी बाजार अंजही बाजार के पास हाउस टैक्स की नोटिस बांट रहे दो कर्मचारियों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और नोटिस की जानकारी करने लगे तो कर्मचारियों व लोगों में तू-तू मै मै होने लगी। लोगों का आरोप था कि बिना किसी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर व बिना मोहर के यह कैसी नोटिस लोगों को भेजी जा रही है। जबकि लोगो को मिलने वाली हाउस टैक्स की नोटिस में नोटिस जारी करने की दिनांक तक अंकित नही है।
हाउस टैक्स की नोटिस के संबंध में वार्ड नम्बर 17 सरजूदास नगर के सभासद शंकर लाल समेत व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी व कृष्ण कुमार वर्मा, उपांशु सहित दर्जनों लोगों ने जानकारी चाही तो कर्मचारी भीड़ देखकर रशीद लेकर चुपके से भाग निकले।
वही इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुनील मिश्रा का कहना है कि अभी केवल नगर पंचायत के 12 वार्डो के लोगो को ही हाउस टैक्स की डिमांड नोटिस दी जा रही है,नगर पालिका के सर्वे का कार्य अभी चल रहा है,मार्च 2024 के बाद नगर पालिका द्वारा निर्धारित हाउस टैक्स की वसूली नए दर पर की जायेगी।