कौशाम्बी,
सपा मनाएगी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 121 वां जन्मदिवस,कार्यकर्ताओ से सपा कार्यालय पहुंचने की अपील,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सपा कार्यालय मंझनपुर में समाजवादी पार्टी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 121 वां जन्मदिवस समारोह समाजवादी पार्टी कार्यालय मंझनपुर में किसान दिवस के रूप में मनाएगी।
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव गुलाम हुसैन ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियो, फ्रंटल अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष, तीनों विधानसभा के विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला महासचिव ,राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद,ब्लॉक प्रमुख,पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं अपील की है कि सभी लोग शनिवार को सुबह 11:00 बजे पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं।








