भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कौशाम्बी में कल,श्रीमद्भागवत यज्ञ और भंडारे में होंगे शामिल

कौशाम्बी,

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कौशाम्बी में कल,श्रीमद्भागवत यज्ञ और भंडारे में होंगे शामिल,

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को कौशाम्बी आयेंगे,उनके साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह भी आयेंगे,किसान नेता किसान यूनियन के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष चन्दू तिवारी के गांव पहाडपुर सुधवर में आयोजित श्रीमद भागवत यज्ञ और भंडारे में शामिल होंगे।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी के गांव में पिछले दस वर्षो से श्रीमद्भागवत कथा,यज्ञ और भंडारे का कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति महायज्ञ व श्रीमद भागवत तथा भंडारे का का अयोजन हो रहा है।

17 दिसंबर से श्रीमद्भागवत यज्ञ का शुभारंभ हुआ है और समापन 24 दिसंबर को है। इस भण्डारे में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत होगे, उनके साथ युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ठाकूर अनुज सिंह भी साथ होगें। किसान नेता 24 दिसंबर को दिन में समय 02:00 बजे प्रयागराज पूरामुफ्ती के रास्ते से होते हुए मनौरी गुगवा का बाग से पहाडपुर सुधवर जायेंगे और भण्डारे में सम्मिलित होगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor