कौशाम्बी,
रेलवे लाइन पार कर मजदूरी करने जा रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रेलवे लाइन पार कर मजदूरी करने जा रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई,युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के बैरहना की है जहा का राम प्रसाद सरोज पुत्र विश्वनाथ उम्र 35 धान मिल में काम करता था,प्रतिदिन की तरह वह सुबह रेलवे लाइन पार कर काम पर जा रहा था,रेलवे लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई,युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना पर कोखराज थाना क्षेत्र की सिंघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।








