कौशाम्बी,
कौशाम्बी में 03 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन,मिलेंगे रोजगार के अवसर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में राजकीय आईटीआई एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन 03 जनवरी 2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंझनपुर में किया जायेंगा, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 25 से 30 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
यह जानकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने देते हुए बताया कि हाईस्कूल एवं आईटीआई/डिप्लोमा उत्तीर्ण एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक अंकपत्रों एवं प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकतें हैं।








