कौशाम्बी,
3 से 7 जनवरी तक पांच दिनों के लिए बंद रहेगा भरवारी का रेलवे फाटक,रेलवे लाइन मरम्मत का होगा कार्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले का व्यस्तम रेलवे क्रासिंग भरवारी का रेलवे फाटक अगले पांच दिनों के लिए बंद किया जा रहा है,भरवारी का रेलवे फाटक 03 जनवरी की सुबह 7.30 बजे से 07 जनवरी की रात 10 बजे तक के लिए बंद रेलवे बंद का रहा है। रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन की मरम्मत और स्लीपर बदलने के लिए रेलवे विभाग पांच दिनों के लिए रेलवे फाटक को बंद कर रहा है।
रेलवे के PWI ब्रम्हशंकर पांडेय ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर रेलवे लाइन की मरम्मत और स्लीपर बदलने के लिए भरवारी का 13 B रेलवे फाटक 03 जनवरी से 07 जनवरी तक पांच दिनों के लिए बंद किया जा रहा है,रेलवे फाटक बंद होने की दशा में सभी लोग रोही बाईपास होकर आ और जा सकते है।इसकी जानकारी के लिए विभाग ने रेलवे फाटक पर दोनो तरफ नोटिस भी लगा दी है।








