यूपी के कौशाम्बी पहुंचा मुंबई से अयोध्या धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकला युवक

कौशाम्बी,

यूपी के कौशाम्बी पहुंचा मुंबई से अयोध्या धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकला युवक,

यूपी के अयोध्या धाम के लिए पैदल यात्रा कर मुंबई से  निकले युवक ने यात्रा के 50 वें दिन कौशाम्बी जिले के शक्तिपीठ कड़ाधाम पहुंचकर मां शीतला का आशीर्वाद लिया है।युवक पैदल यात्रा कर 22 जनवरी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचकर शामिल होगा।

मुम्बई के दादर वर्ली निवासी विनोद वर्मा पुत्र राम अचल वर्मा मुंबई में ही एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है,विनोद करीब 2 महीने पूर्व मुम्बई से अयोध्या धाम के लिए पैदल ही निकल पड़ा और यात्रा के 50 वें दिन कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम स्थित माता कड़ा वासिनी शीतला के दरबार पहुंच गया,कड़ा धाम पहुंचकर पैदल यात्री विनोद ने गंगा स्नान के बाद माता शीतला का पूरे विधिविधान के साथ दर्शन पूजन किया और मंगलमय यात्रा की कामना की।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विनोद शामिल होगा मत्था टेकेगा,विनोद यह पूरी यात्रा पैदल ही तय कर रहा है।शुक्रवार को धाम पहुंचे भक्त का पंडा समाज के लोगों ने भव्य स्वागत-सम्मान कर उत्साह वर्धन किया और उसके सुखद यात्रा की माता शीतला से मंगल कामना की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor