कौशाम्बी,
श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का महंत सियाराम दास जी महाराज पल्हाना मूरतगंज को मिला आमंत्रण पत्र,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का नगर पालिका परिषद भरवारी के मूरतगंज के पल्हाना आश्रम के संस्थापक महंत सियाराम दास जी महाराज को आमंत्रण पत्र मिला है,कौशाम्बी जिले में अभी तक अयोध्या से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहला आमंत्रण पत्र है जोकि नगर पालिका परिषद भरवारी के महंत सियाराम दास जी महाराज को मिला है।
भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का यह आमंत्रण पत्र विहिप के जिला संयोजक विवेक जायसवाल ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर रविवार को महंत सियाराम दास जी महाराज को आमंत्रण पत्र सौंपा है।








