यूपी के कौशाम्बी में भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व जिलाध्यक्ष,लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी का हुआ निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

कौशाम्बी,

भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व जिलाध्यक्ष,लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी का हुआ निधन,क्षेत्र में शोक की लहर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व विधानसभा,लोकसभा चुनाव प्रभारी रहे लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी का मंगलवार की दोपहर में अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

यशपाल केशरी मुंबई में अपने रिश्तेदारी में घूमने गए हुए थे और उन्हे घर पर बैठे बैठे ही हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया,उनके निधन की सूचना जैसे ही कौशाम्बी में उनके परिजनों को मिली तो परिजनो में कोहराम मच गया,वही यशपाल केशरी के निधन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी निवासी यशपाल केशरी का RSS और भाजपा से अत्यधिक नजदीकी रही है,यशपाल जी भाजपा से कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष रहे,वही 2019 में प्रतापगढ़ लोकसभा से चुनाव प्रभारी बनाकर पार्टी ने भेजा था।

यशपाल जी मीसा बंदी में जेल गए थे और लोकतंत्र सेनानी थे।यशपाल जी को लोकतंत्र सेनानी के रूप में सरकार द्वारा जारी सभी सुविधाएं मिल रही थी,उनका उनकी पत्नी के अलावा और कोई नही पुत्र अथवा पुत्री नही है।उनके भाई ओम प्रकाश केशरी कौशाम्बी जनपद के वरिष्ठ पत्रकार है।यशपाल केशरी के निधन से भाजपा को बड़ी क्षति हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor