नहीं रही हमारे बीच भारत कोकिला 92 वर्ष की उम्र में लता मंगेशकर का हुआ निधन

राष्ट्रीय,

नहीं रही हमारे बीच भारत कोकिला 92 वर्ष की उम्र में लता मंगेशकर का हुआ निधन,

भारत देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही ,लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। अनगिनत अवार्ड हासिल करने वाली गायिका लता मंगेशकर का निधन हुआ तो पूरा देश शोक की लहर में डूब गया। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं, लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। देश की मशहूर सिंगर लता मंगेशकर का जन्म  28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था।इधर बीच वह लंबे समय से बीमार चल रही थी, जब लता मंगेशकर बीमार हुई तो पूरा देश उनके स्वस्थ होने की दुआएं मांगने लगा। मंदिरों में उनके चाहने वालों ने उनके समर्थकों ने उनके फैंस ने उनके स्वस्थ होने की कामना की, बीच में लता मंगेशकर ठीक हुई और भरपेट खाना भी खाया। उसके बाद बाद ही अचानक से उनकी तबीयत खराब हुई, फिर इसी प्रकार कई बार तबीयत ठीक हुई और तबियत उनकी नासाज हुई, लेकिन 6 फरवरी को उनकी तबीयत फिर बिगड़ी उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार की सुबह उनके निधन की खबर आई तो पूरे देश में शोक की लहर छा गई। लता मंगेशकर को  स्वर-साम्राज्ञी”; “राष्ट्र की आवाज”; “सहराब्दी की आवाज”; “भारत कोकिला” आदि नामो से जाना जाता है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor