कौशाम्बी,
बारातियों से भरी बस हादसे में अब तक 04 की मौत,दर्जन भर घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले से फतेहपुर जनपद में गई बारातियों से भरी बस दुर्घटना में अब तक 4 लोगो की मौत की पुष्टि हुई है,वही हादसे में 14 लोग घायल हुए है,दो घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया,और 12 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है।डीएम फतेहपुर अपूर्वा दुबे ने 4 लोगो की मौत की पुष्टि की है,डीएम ने बताया कि घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।








