संदीपन घाट पर गंगा नदी में मिली भगवान विष्णु की पाषाण प्रतिमा,पौराणिक धरोहर को सुरक्षित रखने वाले नदारद,

कौशाम्बी,

संदीपन घाट पर गंगा नदी में मिली भगवान विष्णु की पाषाण प्रतिमा,पौराणिक धरोहर को सुरक्षित रखने वाले नदारद,

यूपी के कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट पर गंगा नदी से एक बहुत पुरानी पत्थर की प्रतिमा अचानक से बाहर निकल आई,यह प्रतिमा भगवान विष्णु जैसी प्रतीत हो रही है,प्रतिमा के सर के पीछे चक्र,हाथ में गदा और अन्य शस्त्र विराजमान है,प्रतिमा को देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई,लेकिन पौराणिक धरोहर हो सहेज कर रखने वाले कोई जिम्मेदार की नजर इस देव प्रतिमा पर नही पड़ी,जिसके चलते गंगा नदी के किनारे यह देव प्रतिमा अभी भी पड़ी हुई है।सिराथू तहसील क्षेत्र के संदीपन घाट पर शनिवार की दोपहर अचानक एक प्रतिमा लोगो ने देखी तो कौतूहल बन गया,यह पत्थर की प्रतिमा भगवान विष्णु के जैसी लग रही है। संदीपन मुनि के द्वारा प्रारंभिक शिक्षा गृहण करने की भगवान कृष्ण की कथा इस पौराणिक स्थान की पुष्टि करता है।यह संदीपन घाट के नाम से विख्यात है।कहा जाता है की भगवान कृष्ण ने अपने बाल्यकाल में अपने सखा सुदामा सहित अन्य सखाओ के साथ संदीपन मुनि से अपनी प्रारंभिक शिक्षा गृहण की थी।भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता इसी संदीपन मुनि के आश्रम एवम गंगा पार स्थित कृष्ण वन में प्रगाढ़ हुई थी।भगवान विष्णु की मूर्ति का मिलना कही न कही इस पौराणिक स्थान के बारे में कुछ और बताने को आतुर है।इस पाषाण प्रतिमा की गहन जांच इसकी पौराणिकता को सिद्ध कर सकेगा।

 

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor