कौशाम्बी,
गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए जाल में फंस गई बाइक,लोगो की लगी भीड़,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में बाइक फंसने से हड़कंप मच गया,जाल में बाइक फंसने की सूचना पर लोगो की भीड़ जमा हो गई,बाइक नदी में कैसे पहुंची और किसकी है पता नही चल सका है।बाइक मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मामला कडां धाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर गंगा घाट का है जहां मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने जाल लगा रखा था,गुरुवार को सुबह जाल में बिना नंबर प्लेट की एक बाइक हीरो कंपनी की फंस गई, मछुआरों के जाल में बाइक फसने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कड़ा धाम थाना पुलिस बाइक किसकी है और कहा की है यह कैसे आई सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।








