झांसी,
यह कैसा चमत्कार: नवदुर्गा पांडाल में स्थापित माता की मूर्ति के होंठो से निकलने लगा पानी,चमत्कार देखने को आस्था का उमड़ा सैलाब,
अपना देश हिंदुस्तान चमत्कारों से भरा पड़ा है,आए दिन कोई न कोई चमत्कार देखने को मिलते रहते है। हमेशा चमत्कारों पर आस्था भारी रहती है। ऐसा ही एक अनोखा मामला जनपद झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में देखने को मिला,जहां नवदुर्गा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के होंठो से पानी निकलने लगा, इसे लोग दुर्गा मां का चमत्कार बता रहे है, इसकी जानकारी होते ही हजारों की संख्या में भक्तो की भीड़ भी पंडाल पर पहुंचने लगी।
झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ महाराज सिंह नगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का शोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। इस वीडियो में दुर्गा प्रतिमा के मुंह से पानी की बूंद निकल रही। भक्तो की भीड़ इसे आस्था और दुर्गा मां का चमत्कार बता रहे है।माता के चमत्कार का यह मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
प्रतिमा स्थापित कराने वाले धीरेंद्र कुमार माहौर ने बताया की दुर्गा उत्सव के तीसरे दिन दोपहर को जब वह मां का दरबार बंद कर रहे तब उनकी नजर मां के होंठो पर पड़ी देखा पानी की बूंद निकल रही है। उन्होंने पंडाल में मौजूद लोगों से और भजन कर रही महिलाओं से जानकारी ली तो सभी ने बताया की प्रतिमा पर किसी से पानी नही चढ़ाया। इस बात को उन्होंने अनदेखा कर दिया। उन्होंने बताया रात करीब बारह बजे भजन आदि कार्यक्रम चल रहा था, तभी फिर मां के मुख से पानी की बूंदे निकलने लगी और वह पानी मीठा था क्योंकि उसमे चीटिया लग रही थी। प्रतिमा से पानी निकलता देख लोगों ने इस मामले को मोबाइल कैमरे में कैद कर शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे भक्तों की पंडाल में भीड़ लग गई और सभी यह नजारा देख अचंभित हो गए। लोग इसे मां का चमत्कार बता रहे है।
धीरेंद्र ने बताया की दुर्गा उत्सव के तीसरे दिन यह चमत्कार हुआ। अब पानी की बूंद निकलना बंद हो गई। फिलहाल शोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से जानकारी मिलते ही दूर दूर के लोग इस चमत्कार को देखने पंडाल में आ रहे है।