कौशाम्बी,
अपनी मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटो बाद पुलिस के आश्वासन पर उतरा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक गांव के दबंग से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटो टावर पर लटका रहा,ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस ने युवक को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर नीचे उतारा।
कसेंदा गांव का युवक जमीन पर अवैध कब्जे और विवाद को लेकर कई साल से पीड़ित है। गांव के ही एक असरदार युवक पर पीड़ित युवक ने गंभीर आरोप लगाए है। युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।








