धान काटते समय खेत में अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत,कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर

कौशाम्बी,

धान के खेत में अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत,कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अगियौना गांव में धान के खेत मे लगभग 15 फिट का अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अजगर धान के खेत मे अपने शिकार की तलाश में था, की अचानक ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ गई।अजगर को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। खेत के पास अपने मवेशियों को चरा रहे चरवाहे सतर्क हो गए।

धान के खेत में अजगर होने की बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। हालांकि अजगर अपनी जान बचाने के लिए खेत में इधर से उधर भागता रहा। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ लिया, और गाँव से दूर जंगल में ले जा कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor