कौशाम्बी,
घर पर खेलते समय दरवाजे में उतरा करंट, करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत,
यूपी के कौशांबी ज़िले में 11 वर्षीय किशोरी करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम।मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोखराज़ थाना क्षेत्र के केशवापुर गाँव के रहने वाले फूल चन्द्र खेती किसानी करते है। सोमवार सुबह फूल चन्द्र की 11 वर्षीय बेटी रचना सहेलियों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान मासूम ने घर पर लगे लोहे के दरवाज़े को पकड़ लिया। जिसमे बिजली का करंट उतरा हुआ था। करंट की चपेट में आते ही रचना गम्भीर रूप से झुलस गई। साथ रहे बच्चों ने शोर मचाया, तो परिवार भाग कर मौके पर पहुचे। लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
मासूम की मौत से परिवार सदमे में है। इसकी जनाकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि लोहे के दरवाज़े से एक विधुत तार निकली हुई थी, जो हालफिलहाल कट गई थी। जिसके कारण ये हादसा हुआ।








