भारत देश को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की माता शीतला से मांगी मुराद:देवकीनंदन महाराज

कौशाम्बी,

भारत देश को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की माता शीतला से मांगी मुराद:देवकीनंदन महाराज,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम स्थित माता शीतला का दर्शन एवम पूजन करने पहुंचे आध्यात्मिक गुरु एवम कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने माता शीतला से भारत देश को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मुराद मांगी है,उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी सनातनियो को मंदिरों में जाना चाहिए,तीर्थ स्थलों पर जाना चाहिए जिससे की सनातन धर्म का ज्ञान सभी को हो।

उन्होंने कहा कि एक बात जरूर ध्यान रखे कि सभी सनातनी को अपने विचारो एवम अपने भाव को संयमित करते हुए भगवान और देवी के दर्शन  करने चाहिए।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की उन्होंने माता रानी से जगत कल्याण और भारत को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मुराद मांगी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor