हरियाणा पुलिस ने कौशाम्बी में डाला डेरा,कई को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

कौशाम्बी,

हरियाणा पुलिस ने कौशाम्बी में डाला डेरा,कई को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में हरियाणा प्रदेश की पलवल पुलिस ने डेरा डाल रखा है,पुलिस ने कई लोगो को उठाया है और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,कौशाम्बी में हरियाणा पुलिस की मौजूदगी किसी बड़े मामले की तरफ इशारा कर रही है।

हरियाणा प्रदेश पलवल जिले के सदर थाना में दर्ज मामले को लेकर संदिग्ध लोगो से पूछताछ के लिए सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा कस्बे से कुछ लोगो को उठाया है,जानकारी मिली है कि दो दिन पूर्व हरियाणा से एक आरोपी के साथ हरियाणा पुलिस आई थी और एक युवक को उठाया था,जिसके बाद उक्त आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में लिया है।हरियाणा पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला क्या है इसके बारे में अभी कुछ भी पता नही चल पा रहा है, कौशाम्बी जिले में हरियाणा पुलिस की मौजूदगी कही बड़े मामले को लेकर तो नही,बहरहाल हरियाणा पुलिस ने कौशाम्बी पुलिस के सहयोग से अझुवा कस्बे से कई उठाया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor