नगर निकाय की मतदाता सूची का हो गया अंतिम प्रकाशन,अब चुनाव की अधिसूचना जारी होने का इंतेजार

कौशाम्बी,

नगर निकाय की मतदाता सूची का हो गया अंतिम प्रकाशन,अब चुनाव की अधिसूचना जारी होने का इंतेजार,

यूपी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है,नगर निकाय की मतदाता सूची का शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।नई मतदाता सूची शनिवार को सभी नगर निकायों में अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी।

नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब अधिसूचना जारी होने में शासन की ओर से आदेश का इंतजार है,शासन के आदेश के बाद नगर निकाय की अधिसूचना चुनाव आयोग जारी कर देगा।चुनाव आयोग नवंबर माह के अंत तक अथवा दिसंबर के प्रथम सप्ताह में अधिसूचना जारी कर सकता है।

वही विधानसभा सत्र 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है,कयास लगाए जा रहे है कि विधानसभा सत्र में तमाम परियोजनाएं सरकार लाने का प्रयास कर रही है,जिससे भाजपा सरकार को नगर निकाय चुनाव में खासा फायदा हो सकता है,बहरहाल सीएम योगी सहित भाजपा के तमाम दिग्गज अभी गुजरात चुनाव में जुटे हुए है।आशा है कि नगर निकाय की अधिसूचना जल्द ही जारी की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor