कन्नौज,
डिंपल यादव के प्रचार में जा रही कौशाम्बी की चायल एमएलए पूजा पाल की कार दुर्घटनाग्रस्त,एमएलए सहित तीन घायल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल से समाजवादी पार्टी से विधायक पूजा पाल की कार हादसे का शिकार हो गई। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चायल एमएलए की कार अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में सपा एमएलए और उनके गनर घायल हो गए।जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

घटना कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस की है जहा चायल सीट से एमएलए पूजा पाल मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार करने जा रही थीं,तभी रास्ते में हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा एमएलए की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सपा एमएलए सहित 3 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहा सभी सुरक्षित है।








