मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की लगातार बढ़त जारी,डिंपल यादव 01 लाख से अधिक मतों से आगे

उत्तर प्रदेश,

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की लगातार बढ़त जारी,डिंपल यादव 01 लाख से अधिक मतों से आगे,

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है,मतगणना के शुरू होते ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी एवम सपा प्रत्याशी डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए है,वही बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य एक राउंड में भी आगे नहीं हो सके।

दोपहर एक बजे तक के रुझानों में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव ने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य से 01 लाख से भी अधिक मतों की बेहद मजबूत बढ़त बना ली है। रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा के उम्मीदवार आगे हैं जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशी भी बढ़त बनाए हुए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor