कौशाम्बी,
भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत डंपर चालक गंभीर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने बोलेरो गाड़ी में जोरदार टक्कर मारकर पलट गया,हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि डंपर चालक ड्राइवर गंभीर घायल हो गया,मौके पर पहुंची कड़ा धामा थाना पुलिस ने गंभीर घायल को पुलिस जीप से इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया और जांच में जुट गई है।

कड़ा धाम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ट्रक बोलेरों गाड़ी में जोरदार टक्कर मारकर पलट गई,हादसे में रायबरेली जिले के हैदर गढ़ निवासी दो महिलाओ की दबकर मौत हो गई,महिलाए और उनके कुछ रिश्तेदार कही जा रहे थे,तभी अचानक तेज रफ्तार गिट्टी लदा हुआ डंपर बोलर गाड़ी में टक्कर मारकर पलट गया।
हादसे में दो महिलाओ की मौत हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल चालक को अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई है।









