कौशाम्बी,
नाबालिग के साथ हो रहा था निकाह,बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी पहुंचे,मची अफरा तफरी,रुकवाया निकाह,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक नाबालिग के साथ निकाह की रस्म अदा होने जा रही थी,तभी अचानक बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी पहुंच गए,बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के पहुंचे तो हड़कंप मच गया,समिति के पदाधिकारियों के पहुंचने पर निकाह रुक गया और दोनो पक्ष के लोग अपने अपने घर चले गए।
मामला करारी कस्बे के एक मैरिज हॉल का है नाबालिग किशोरी के साथ होने वाले निकाह के ऐन वक्त पहले पहुंचे बाल कल्याण समिति ने रुकवा दिया। मौके पर पहुंची बाल कल्याण समिति की टीम को देखकर अफरा तफरी मच गई। निर्णय लिया गया कि बालिग होने के बाद ही किशोरी का निकाह किया जाएगा। फिलहाल दोनों पक्ष बिना निकाह कराए अपने अपने घर चले गए।
करारी थाना क्षेत्र की एक सोलह वर्षीय किशोरी का निकाह प्रयागराज के बम्हरौली में तय हुआ था। गुरूवार को कस्बे के एक मैरिज हॉल में दोनों का निकाह होना था। मामले की सूचना किसी ने न्याय पीठ बाल कल्याण समिति को दी। इस पर बाल कल्याण समिति ने मामले को गम्भीरता से लिया। मौके पर न्याय पीठ बाल कल्याण समिति से बिंदेश्वरी प्रसाद, केडी द्विवेदी, बेबी नाज रिजवी व विपिन कुमार मौके पर पहुंच गए।
शादी समारोह में अचानक बाल कल्याण समिति की टीम को देखकर घरातियों व बरातियों में अफरा तफरी मच गई। जांच में किशोरी की उम्र सोलह साल पाई गई। बाल कल्याण समिति का कहना था कि बालिग होने से पहले किशोरी का निकाह किसी भी सूरत में नही हो सकता है, यह कानूनन अपराध है, दोनों पक्षों ने किशोरी के बालिग होने तक निकाह रोक दिया और अपने अपने घर चले गए।