कौशाम्बी में जमीन पर उतर आया हिमालयन गिद्ध,लोगो में कौतूहल बना बड़े साइज का हिमालयन गिद्ध 

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में जमीन पर उतर आया हिमालयन गिद्ध,लोगो में कौतूहल बना बड़े साइज का हिमालयन गिद्ध ,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भी कानपुर के बाद एक हिमालयन गिद्ध मिला है।इतने बड़े साइज के गिद्ध को देखकर लोगो में कौतूहल मचा रहा,लोगो ने वन विभाग के लोगो को बुलाकर उक्त गिद्ध को सौप दिया।

कौशाम्बी जिले के पारा हसनपुर गांव में यह विशाल गिद्ध को देख लोग हैरान हो गए,यह गिद्ध काफी बड़ा है। हालांकि जानकार बताते हैं की ये गिद्ध का बच्चा है। आगे चलकर और भी बड़ा होगा।बताते है कि हिमालय की 13 हजार फीट ऊंचाई पर पर यह पाया जाता है। अब यह गिद्ध लगभग विलुप्त हो चुके हैं। इस गिद्ध के पंख बेहद बड़े हैं और क्षेत्र में इतने बड़े गिद्ध के मिलने से क्षेत्र चर्चा हो रही है।

दरअसल देश में गिद्ध विलुप्त की श्रेणी में आ गए हैं। सरकार इनके संरक्षण के लिए कई योजनाएं भी चला रही है। ऐसे में कौशांबी जिले के मुख्यालय से 10 किलो मीटर की दूरी पर पारा हसनपुर गांव में यह गिद्ध मिला है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है की यह बीमार होने के कारण नीचे उतर आया था। जिसे आग भी तपाई गई। गिद्ध को देख काफी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने रस्सी में बांध कर गिद्ध को पकड़ लिया। और पुलिस को सूचना दी गई,वही पुलिस ने वन विभाग को इस गिद्ध को सौंप दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor