कौशाम्बी सहित यूपी के 25 जिले में बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने ठंड का यलो एलर्ट किया जारी

उत्तर प्रदेश,

कौशाम्बी सहित यूपी के 25 जिले में बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने ठंड का यलो एलर्ट किया जारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले सहित प्रदेश भर के 25 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है,इन जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना जताई गई है। इस कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।सप्ताह के अंत तक मध्यम बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के तापमान में लगातार कमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कौशाम्बी जिले सहित पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट के कारण लोगों को एक बार फिर गलन जैसी स्थिति का एहसास होने लगा है। प्रदेश में शनिवार से कई इलाकों में बादल छाने और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ रही है। इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है।

यूपी के कई इलाकों में मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है,वहीं 25 जिलों में शीतलहर का अनुमान जताया गया है।मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इससे शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग ने 18 जनवरी को प्रदेश के 25 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकुट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर शहर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी और आसपास के इलाकों में शीतलहर चलने एवम कोहरे की संभावना जताई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor