पशु चोरी करने वाले गैंग का एक शातिर पुलिस मुठभेड़ में हुआ अरेस्ट,मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी गोली लगने से घायल

कौशाम्बी,

पशु चोरी करने वाले गैंग का एक शातिर पुलिस मुठभेड़ में हुआ अरेस्ट,मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी गोली लगने से घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में कई दिनों से पशु चोरी की घटनाएं हो रही थी। कुछ दिन पूर्व एक कार सवार कुछ अपराधियों से थाना पिपरी क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ भी हुई थी, किन्तु अपराधी गाड़ी छोड़कर भाग गये थे। पुलिस टीमें उनकी गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही थी।

इसी मामले में दो दिन पूर्व दो अपराधी पकड़े भी गए थे। शेष अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु स्वाट टीम एवं पिपरी पुलिस को लगाया गया था।सोमवार को भोर में इस गैंग से पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई है,मुठभेड़ में एक अपराधी को पैर में गोली लगी है और वह  गोली लगने से घायल हो गया है । पूछताछ पर उसने अपना नाम सोहैल पुत्र नवाब ,निवासी एलई,थाना खागा फतेहपुर बताया।

मुठभेड़ में घायल अपराधी को सीएचसी चायल ले जाया गया ,जहां से जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रेफर किया गया है। घायल बदमाश पर जनपद कौशाम्बी से 25000 रुपये का इनाम घोषित था।

घायल शातिर अपराधी का अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 – 362/22 धारा 457/380 भादवि थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी।
2. मु0अ0सं0 – 373/22 धारा 457/380 भादवि थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी।
3. मु0अ0सं0 – 408/22 धारा 457/380 भादवि थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी।
4. मु0अ0सं0 – 397/22 धारा 379 भादवि थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी।
5. मु0अ0सं0 – 15/23 धारा 457/380 भादवि थाना चरवा जनपद कौशाम्बी।
6. मु0अ0सं0 – 17/23 धारा 379 भादवि थाना चरवा जनपद कौशाम्बी।
7.मु0अ0सं0 – 129/22 धारा 363/366/368/120बी भादवि थाना खागा जनपद फतेहपुर।
8. मु0अ0सं0 – 293/21 धारा 4/5 विस्फोटक अधिनियम थाना खागा जनपद फतेहपुर।
9. मु0अ0सं0 – 530/22 धारा 379/34 भादवि थाना खागा जनपद फतेहपुर।
10. मु0अ0सं0 – 166/20 धारा 379/41/411/413 भादवि थाना खीरो जनपद रायबरेली।
11. मु0अ0सं0 – 167/20 धारा 379/41/411/413 भादवि थाना खीरो जनपद रायबरेली।
12. मु0अ0सं0 – 168/20 धारा 379/41/411/413 भादवि थाना खीरो जनपद रायबरेली।
13. मु0अ0सं0 – 215/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना खीरो जनपद रायबरेली।
14. मु0अ0सं0 – 147/20 धारा 379/411 भादवि थाना जगतपुर जनपद रायबरेली।
15. मु0अ0सं0 – 293/20 धारा 379/411 भादवि थाना लालगंज जनपद रायबरेली।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor