न्यायालयों में 12 पीठासीन अधिकारियों को दिया गया अतिरिक्त प्रभार

उत्तर प्रदेश,

न्यायालयों में 12 पीठासीन अधिकारियों को दिया गया अतिरिक्त प्रभार,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश के 03 औद्योगिक न्यायाधिकरणों तथा 09 श्रम न्यायालयों में पीठासीन अधिकारी के रिक्त पद पर बाधित हो रहे कार्य के दृष्टिगत नियमित नियुक्ति होने तक शासकीय कार्यहित में अन्तरिम/वैकल्पिक व्यवस्था के अन्तर्गत अन्य कार्यरत 12 पीठासीन अधिकारियों को कार्यों के निस्तारण हेतु अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चन्द्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति अनन्त कुमार पीठासीन अधिकारी, औद्योगिक न्यायाधिकरण, आगरा को श्रम न्यायालय, आगरा, न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार द्वितीय, पीठासीन अधिकारी, औद्योगिक न्यायाधिकरण मेरठ को श्रम न्यायालय, सहारनपुर, छोटे लाल पासी, पीठासीन अधिकारी, औद्योगिक न्यायाधिकरण, गोरखपुर को औद्योगिक न्यायाधिकरण लखनऊ, मोहम्मद रियाज, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय कानपुर को झाँसी, डा० आभा गुप्ता, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय, मेरठ को फिरोजाबाद, मृत्यन्जय राम, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय, मिर्जापुर को कानपुर के श्रम न्यायालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा बी०के०राय, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय, लखनऊ को कानपुर, श्रीप्रकाश शुक्ल, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय, बरेली को रामपुर, प्रदीप कुमार गुप्ता, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय, नोएडा को श्रम न्यायालय, गाजियाबाद, रामबरन सरोज, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय, वाराणसी को औद्योगिक न्यायाधिकरण, प्रयागराज शिवेन्द्र कुमार सिंह, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय, अयोध्या को श्रम न्यायालय कानपुर, कर्ण सिंह चौहान, पीठासीन अधिकारी, श्रम न्यायालय, प्रयागराज को औद्योगिक न्यायाधिकरण, कानपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor