भाजपा के सुशाशन को आग में स्वाहा कर ब्लाक कर्मचारियों ने गर्म किये हाथ

कौशाम्बी,

भाजपा के सुशाशन को आग में स्वाहा कर ब्लाक कर्मचारियों ने गर्म किये हाथ,

मंझनपुर ब्लॉक में भाजपा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए आई बुकलेट को ब्लॉक के कर्मचारियों ने ठंड के चलते आग के हवाले कर अपने हाथ और शरीर को गर्म कर लिया।जिससे ग्रामीणों तक पहुंचने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में पानी फिर गया। मंझनपुर ब्लॉक के अधिकारियों ने इन दिनों भाजपा सरकार के सपने पर पानी फेरते हुए सरकार के बजट से बनी बुकलेट को कर्मचारियों ने आग के हवाले कर दिया। जहां भाजपा एक और विकास के मुद्दों पर कार्य कर रही है वहीं भाजपा सरकार के ही कर्मचारी उनकी रणनीतियों में पानी फेर रहे है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor