कौशाम्बी,
कौशाम्बी में जल्द पेट्रोल पंप को मिलेगी पाइपलाइन से सीएनजी,सीएनजी पाइपलाइन का शुरू हुआ सर्वे,
यूपी के कौशाम्बी जनपद में मूरतगंज महेवाघाट मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्पो को बहुत जल्द पाइपलाइन से सीएनजी गैस मिलेगी।जिसके लिए सर्वे शुरू किया जा चुका है।अडानी ग्रुप की इस सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य मूरतगंज से महेवाघाट तक 45 किलोमीटर का टेंडर डीजे कंपनी को मिला है।कंपनी के कर्मचारियों ने मूरतगंज से महेवाघाट के बीच पाइपलाइन बिछाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।नगर पालिका परिषद भरवारी के बिसारा पेट्रोल पंप के पास सीएनजी पाइपलाइन का सर्वे कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि अब इस लाइन में स्थित सभी पेट्रोल पम्पो को डायरेक्ट पाइपलाइन से कनेक्शन मिलेगा जिसमे हाईप्रेशर से सीएनजी गैस वाहनों में भरी जा सकेगी।कर्मचारियों ने बताया कि एक साल में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।








