कौशाम्बी,
ड्यूटी के दौरान संविदा सफाई कर्मचारी की मौत, ठंड लगने से मौत की जताई जा रही आशंका,
यूपी के कौशांबी जिले के सिराथू में सुबह साफ सफाई के दौरान के एक संविदा सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सफाई कर्मचारी की ठंड लगने से मौत हुई है। हालांकि अचानक पेट दर्द होने की जानकारी उसने अपने साथियों को दी थी। जिसके बाद आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष भी पहुंचे। सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संविदा सफाई कर्मचारी रमेश चंद्र नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र के सिंघिया का रहने वाला था।








